기술
‘साइंटिफिक वर्ल्ड’ हिन्दी का सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाला साइंस वेब पोर्टल है, जहां पर रोचक और अद्यतन वैज्ञानिक जानकारियां प्रामाणिक ढंग से उपलब्ध करायी जाती हैं। यह पोर्टल
भारत सरकार द्वारा आई.एस.एस.एन. नम्बर (ISSN 2394-3734) प्राप्त हिन्दी का इकलौता साइंस पोर्टल भी है, जिससे इसकी प्रतिष्ठा और महत्ता के बारे में स्वयं ही पता चलता है।
‘साइंटिफिक वर्ल्ड’ ऐप 3 भिन्न् वैज्ञानिक ब्लॉग्स का समुच्चय है, जो ‘साइंटिफिक वर्ल्ड’, ‘साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया’ एवं ‘सर्प संसार’ के नाम से जाने जाते हैं। इस
समुच्चय का प्रथम भाग, जिसके नाम पर ही इस समूह का नाम ‘साइंटिफिक वर्ल्ड’ रखा गया है, हिन्दी के चर्चित ऑनलाइन साइंस पोर्टल के रूप में जाना जाता है। यह पोर्टल वैज्ञानिक
दृष्टिकोण निर्माण की दृष्टि से भी उल्लेखनीय है। यहां पर हिन्दी के चर्चित विज्ञान लेखकों के लेख नियमित रूप से पढ़े जा सकते हैं।
‘साइंस ब्लॉगर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया’ विश्व के कोने-कोने में विराजमान हिन्दी विज्ञान लेखकों का एक पंजीकृत संगठन है। यह संगठन इसी नाम से अपने ब्लॉग का भी संचालन करता है। इस
ब्लॉग पर समय-समय पर पंजीकृत लेखकों के स्वास्थ्य, नवीन आविष्कार, नयी प्रौद्योगिकी, ब्रह्माण्ड, धरती की चुनौतियों, वैज्ञानिकों आदि विषयों पर केंद्रित लेख प्रकाशित होते हैं,
जो पाठकीय दृष्टि से बेहद रोचक एवं उपयोगी होते हैं।
‘साइंटिफिक वर्ल्ड’ समूह का तीसरा अंग ‘सर्प संसार - World of Snakes’ एक सांप केंद्रित ब्लॉग है। यहां पर पाठकों को सांपों से सम्बंधित रोचक एवं ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान
की जाती हैं। इसके अतिरिक्त सांपों के संरक्षण एवं इनसे सम्बंधित अंधविश्वासों के बारे में पाठकों को जागरूक करना भी इस ब्लॉग का प्रमुख उद्देश्य है।
इससे स्पष्ट है कि ‘साइंटिफिक वर्ल्ड’ में विज्ञान सम्बंधी सभी जिज्ञासाओं के जवाब उपलब्ध हैं और यह ऐप बच्चों, बड़ों और महिलाओं सभी के लिए समान रूप से उपयोगी है।
이전 버전
- 09/27/2022: Scientific World 1.11
- Report a new version
- 앱 이름: Scientific World
- 종류: 도서 및 참고자료
- 앱코드: in.scientificworld
- 버전: 1.11
- 요구 사항: 4.0이상
- 파일 크기 : 9.92 MB
- 업데이트: 2022-09-27